{"_id":"57d852b74f1c1b902cd487fe","slug":"oj-girne-pr-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमसराय में ओज गिरने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगमसराय में ओज गिरने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ और पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। लापरवाही बरतने के आरोप में ईओ ने ट्राली पर तैनात सफाई नायक को निलंबित कर दिया है।
ईद उल जुहा पर शहर में बड़े पैमाने पर जानवरों की कुर्बानियां हुईं हैं।
कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष सड़कों और गलियों से हटाने के लिए पालिका परिषद ने सभी वार्डों के लिए एक एक टीम बनाई। टीम में सफाई कर्मचारी के साथ सहयोगी भी लगाए गए। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी थी कि वे ट्रैक्टर-ट्राली में कुर्बानी के पशुओं के अवशेष रखें और ट्राली को पन्नी से ढकें। लेकिन, कई कर्मचारियों ने ऐसा नहीं किया और इसी के चलते जब बेगम सराय में पशुओं के अवशेष गिरे तो हंगामा खड़ा हो गया। यदि पालिकाध्यक्ष कौसर अहमद और ईओ राजकुमार गुप्ता न पहुंचते को बवाल बढ़ जाता है।
पालिकाध्यक्ष कौसर अहमद ने समझदारी दिखाई और लोगों को समझाया। मौके पर लोगों ने बताया कि पालिका की ट्राली में खुलेआम कटे हुए पशुओं के अवशेष थे। जो सड़क पर गिर रहे थे। इस मामले में ईओ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सफाईनायक उमेश को सस्पेंड किया गया है।
--
तीन दिन काम करेगा पालिका का कंट्रोल रूम
संभल। नगर पालिका के चेयरमैन कौसर अहमद ने बताया कि बकरीद पर कुर्बानी का सिलसिला तीन दिनों तक चलेगा। इसलिए पालिका का कंट्रोल रूम तीनों दिन काम करेगा। अगर किसी मोहल्ले से फोन आता है कि वहां पर कुर्बानी के उपरांत निकला ओज पड़ा हुआ है तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। कंट्रोल रूम में पालिका के कर्मचारी मुस्तैद रहेगे। कंट्रोल रूम का नंबर 9415352183 है।
विज्ञापन
----------------
बनियाखेड़ा में तनावपूर्ण शांति, पुलिस बल तैनात
चंदौसी(ब्यूरो)। बनियाखेड़ा में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के बाद मांस को हिंदू आबादी की ओर से ले जाने की नई परंपरा को पड़ने का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। पिछले साल विवाद भी हुआ था। ईदुल जुहा के मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ कई दौर बैठकें भी की। मंगलवार को गांव में शांति व्यवस्था के लिहाज से चार थानाध्यक्षों समेत पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया। एडीएम बीएन पांडेय और एएसपी कमलेश दीक्षित ने बनियाठेर थाने पहुंचकर जायजा लिया। मीट को मानकपुर नरौली तक कड़ी सुरक्षा के बीच परंपरागत रास्ते से निकलवा दिया गया।