{"_id":"face09b4b91dfe95034e296139ca0423","slug":"lekhpal-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधे से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी लेखपाल की परीक्षा का जिले भर में रविवार को आयोजन हुआ। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा का आयोजन हुआ। कुल 13845 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6514 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 7341 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। पुलिस प्रशासन परीक्षा के दौरान मुस्तैद नजर आया।
चकबंदी लेखपाल परीक्षा के लिए जिले में कुल 24 केंद्र बनाए गए थे। चंदौसी में 17 और संभल में सात परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों में से आधे से भी कम परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के सामने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का नजारा रहा।
परीक्षा कक्ष में पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को तलाशी अभियान से गुजरना पड़ा। निर्धारित कक्ष में पहुंचने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर लगी सूची में परीक्षार्थी अपना नाम ढूंढते नजर आए। अपर जिलाधिकारी डा. एसएन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, अभिषेक यादव, एसडीएम अमित कुमार ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।