फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gv parishad k purv chairmain pr hamla

गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन पर हमला

Sun, 14 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 14 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन पर शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे जानलेवा हमला किया गया है। मामले में भाजपा नेता और उनके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, भाजपा नेता के भाई की पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर में पूर्व चेयरमैन पर पति को शराब पिलाकर उससे छेड़खानी करने के आरोप लगाया है। 
विज्ञापन



गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन पवन कुमार गुप्ता का आरोप है कि वह शनिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे पतरौआ जा रहे थे। खुर्जा गेट निवासी सूरज पहलवान और उनके भाई भाजपा नेता शिब्बू पहलवान ने उन्हें स्कूटी से खींच लिया और घर में ले जाकर जान से मारने की नीयत से चाकू से कई वार किए।
विज्ञापन


मरा जानकर घर के बाहर फेंक दिया। गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन के भाई दुपेंद्र कुमार उर्फ बिट्टन की तहरीर पर भाजपा नेता शिब्बू पहलवान और उनके भाई सूरज पहलवान के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि शिब्बू पहलवान ने ही पवन कुमार गुप्ता व सूरज पहलवान को घटना स्थल से परिजनों ने लाकर मल्होत्रा नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण हुआ। चिकित्सक ने मुरादाबाद जिला चिकित्सालय रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर, भाजपा नेता शिब्बू पहलवान के भाई की पत्नी राधा गुप्ता ने शिकायत में बताया कि पवन कुमार गुप्ता घर आया। अकेला देखकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर पति सूरज पहलवान मौके पर आ गया। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उन पर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने पवन कुमार गुप्ता के खिलाफ भी छेड़खानी व पति सूरज पहलवान पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तहरीर दी है। 

विवाद की वजह पर गहराया संदेह
चंदौसी। घटना के बाद विवाद की असल वजह पहेली बनी हुई है। विवाद की असल वजह बताने से दोनों पक्ष चुप्पी साधे हुए हैं। रंजिशन एक दूसरे पर आरोपों की बौछार करने वाले विवाद के असल कारणों को बताने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। हालांकि भाजपा नेता के भाई की पत्नी ने रिपोर्ट में छेड़खानी का आरोप लगाया है। जबकि, गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन पवन कुमार गुप्ता के भाई दुपेंद्र कुमार उर्फ बिट्टन ने विवाद की वजह की जानकारी होने से इंकार किया है। 


दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली हैं। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर मामलों में विवेचना की जाएगी। जो पक्ष दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक यादव, पुलिस उपाधीक्षक चंदौसी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed