फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cultural

विनीत बेस्ट मेल, अनु बेस्ट फीमेल मेंबर बने

Mon, 16 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 16 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
cultural
 जायंट्स अंतर्राष्टीय फेडरेशन-5 के वार्षिक अधिवेशन-2015 (24वां मेगा
विज्ञापन
फेडरेशन कांवेंशन) में जायंट्स के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश चतुर्वेदी ने कहाकि समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। छह राज्यों के विभिन्न जिलों से आए करीब 250 ग्रुप मेंबर्स को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सत्यपाल सैनी,जायंट्स के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, रोटरी गवर्नर दीपक बाबू, फेडरेशन पदाधिकारियों  ने किया। फेडरेशन अध्यक्ष डा.सुधा चौधरी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। 12 नए ग्रुप खोलने व 500 नए सदस्यों को जोड़ने के साथ ही जनसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यो को बताया।


सांसद सत्यपाल सैनी ने जनसेवा के कार्यो की सराहना करते हुए कहाकि किसी भी सरकार के प्रति नकारात्मक सोच नहीं बनानी चाहिए, यदि सरकार अच्छा कार्य करे तो उसे स्वीकार करते उसकी तारीफ भी आवश्यक है। सत्य प्रकाश चतुर्वेदी ने कार्यकाल की सराहना करते हुए जनसेवी कार्यो को बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन



2016 के लिए डा.सुधा को ही फेडरेशन अध्यक्ष के रूप में नामित कर दिया। विभिन्न जिलों से आए समाजसेवी मेंबर्स को सम्मानित किया गया। बेस्ट मेल मेंबर का पुरस्कार विनीत अग्रवाल, बेस्ट फीमेल मेंबर का पुरस्कार अनु रस्तोगी, बेस्ट ग्रुप अध्यक्ष मधुपमा वार्ष्णेय, बेस्ट प्रशासनिक निदेशक कंचन बाला को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संयोजक डा.राकेश चौधरी ने ग्रुप के अतीत और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसमें जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद सहेली, इंबाला, सहारनपुर, श्रीनगर, राजपुरा, इटावा, सैफई, हाथरस, लखनऊ, कानपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, मथुरा, चंदौसी, बहजोई, बिसौली, औरैया आदि के पांच सौ प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed