फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मामूली कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दी

मामूली कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दी
संभल/मढ़न। पति से मामूली कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटकर कर जान दे दी। नवविवाहिता को कमरे में लगे पंखे से लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना नवविवाहिता के मायके वालों को दी गई। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। लेकिन गांव के कुछ लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता ने फंदे पर लटकर कर जान दे दी। मजदूरी कर घर लौटे पति ने फंदे से लटका देखा तो होश उड़ गए। शोर शराबा सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ नवविवाहिता को फंदे से नीचे उतारा और मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों में कोहराम मच गया। दहेज हत्या की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। गांव के कुछ जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दस माह पहले की है। शादी के बाद से ही पति आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मृतका के पति का कहना है कि चार दिन पहले ही वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। रविवार को जब वह भट्ठे पर जा रहा था तो खाना भी बांध कर दिया था। दोपहर को दो बजे घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से झांक कर देखा तो उनकी पत्नी पंखे में फंदा डालकर लटकी हुई थी।

ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। निजी अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की मौत की सूचना पुलिस को हुई तो जांच पड़ताल की गई। वहीं दूसरी ओर गांव के कुछ लोग देर रात तक समझौता कराने का प्रयास करते रहे। इसी समझौते के चलते शव मोर्चरी में रखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed