फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   प्रधान के घेर में ई कचरा फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज

प्रधान के घेर में ई कचरा फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के घेर में ई कचरा फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज
संभल। प्रधान के घेर में अवैध ई-कचरा फैक्टरी चलती हुई पुलिस ने पकड़ी है। आरोपी पुलिस को आता देख भाग गए। मौके से कच्चा और पक्का माल बरामद किया गया है। इसमें आरोपी प्रधान को बनाया गया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात हयातनगर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव मुजफ्फपुर प्रधान खुर्शीद के घेर में अवैध ई-कचरा फैक्टरी संचालित की जा रही है। जिसमें इलेक्ट्रोनिक सामान जला धातु की सिल्ली बनाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए मौके पर दबिश दे दी। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर काफी पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस के हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 23 तैयार धातु की सिल्ली और कई बोरे कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस ने ई कचरे द्वारा प्रदूषण फैैलाने की धारा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधान अपने घेर में अवैध ई कचरा फैक्टरी संचालित करा रहा था। मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। आरोपी मौके से चकमा दे भाग गया है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed