फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संदिग्ध हालात में गायब हुए युवाओं का ब्योरा खंगाल रहा खुफिया तंत्र

संदिग्ध हालात में गायब हुए युवाओं का ब्योरा खंगाल रहा खुफिया तंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गायब हुए युवाओं का ब्योरा खंगाल रहा खुफिया तंत्र
संभल। एक जमाना था जब लोगों के आईडी प्रूफ नहीं होते थे न आधार कार्ड बनता था न ही पहचान पत्र की हर जगह जरूरत थी। तब संभल से कुछ युवक संदिग्ध हालात में गायब हो गए थे। इनके बारे में कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

इन युवकों के बारे में पुलिस और खुफिया तंत्र के पास जानकारी है और पुलिस अपने तरीके से खोजबीन कर रही है। युवकों के करीबी लोगों से बातचीत की जा रही है। उनसे यह जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक अब कहां है। कहा तो यह जा रहा है कि युवक आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बन चुके हैं लेकिन पुलिस और खुफिया तंत्र की खोजबीन उनकी गतिविधियों के साथ उनके संभल से कनेक्शन को तलाश रही है।
विज्ञापन

संभल अतीत में सांप्रदायिक तौर पर संवेदनशील रहा है। इसके बाद कुछ लोगों की वजह से संभल का नाम अलकायदा से जुड़ा था। यह भी कहा जा रहा है कि अलकायदा से संभल का नाम जुड़ने के बाद संभल के एक दो युवक इधर-उधर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में छानबीन के लिए पुलिस और खुफिया तंत्र के कान खड़े हैं। हर छोटी बड़ी बात को गंभीरता से लिया जा रहा है। लेकिन अधिकारी इस बारे में बातचीत से परहेज कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि खुफिया तंत्र और पुलिस की अपनी गोपनीय कार्यप्रणाली होती है।

इसमें तब तक कुछ कहना मुनासिब नहीं है जब तक कोई पकड़ा न जाए। इस संबंध में पुलिस अपने पास आई सूचनाओं का विश्लेषण करती है और हकीकत में पुष्टि होने पर कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed