फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर ट्रक पकड़ा, आरोपी भागे

पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर ट्रक पकड़ा, आरोपी भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर ट्रक पकड़ा, आरोपी भागे
संभल। गोवंशीय पशुओं की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। कंटेनर में भर कर जा रहे गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने बरामद किया है। जबकि आरोपी पुलिस को चकमा दे मौके से भाग गए। गोवंशीय पशुओं का पशु चिकित्सक से उपचार कराया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस गाड़ी नंबर के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

रविवार रात ढाई बजे करीब संभल कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि चौधरी सराय की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने के लिए गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर ट्रक आने वाला है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने चौधरी सराय से लेकर चंदौसी चौराहे तक घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान कंटेनर ट्रक दिखाई दिया। चौधरी सराय में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस पीछा करने लगी।
विज्ञापन

चंदौसी चौराहे पर भी पुलिस रोकने में नाकाम रही। पुलिस ने वाजिदपुरम के नजदीक घेराबंदी की तो कंटेनर ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गांव मंडलाई को जाने वाले रास्ते पर मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर नाले और दीवार से टकरा कर रूक गया। पुलिस जब तक आरोपियों के नजदीक पहुंच पाती तब तक आरोपी गाड़ी से निकलकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने काफी पीछा किया लेकिन कोई हाथ नहीं आया। कंटेनर का पिछला दरवाजा तोड़ा तो 23 गोवंशीय पशु बंधे हुए मिले। साथ ही कटान करने वाले उपकरण भी मिले। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर पशुओं का उपचार कराया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि गाड़ी से कूदकर तीन लोग भागे हैं। काफी पीछा किया लेकिन हाथ नहीं आए। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed