फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   अगर दो दिन में भाजपा नेता की गिरफ्तारी न हुई तो चक्का जाम करेंगे सपाई

अगर दो दिन में भाजपा नेता की गिरफ्तारी न हुई तो चक्का जाम करेंगे सपाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
अगर दो दिन में भाजपा नेता की गिरफ्तारी न हुई तो चक्का जाम करेंगे सपाई
संभल। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुरादाबाद में प्रदेश अध्यक्ष से मिला। उन्हें दिव्यांग मनोज को पीटे जाने और भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज एफआईआर से अवगत कराया। साथ ही कहा कि इस मामले में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी अवगत कराया जा चुका है। अगर दो दिनों में गिरफ्तारी नहीं की गई तो पार्टी कार्यकर्ता जिला स्तर पर चक्का जाम करेंगे। जिलाध्यक्ष के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें न्याय के संघर्ष में साथ निभाने का भरोसा दिया है। आरोप है कि संभल स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने भाजपा नेता मोहम्मद मियां ने चंदौसी निवासी दिव्यांग मनोज को इस वजह से पीटा था कि उसने योगी और मोदी सरकार की आलोचना करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव को वोट देने का एलान किया था। इस मामले में जब मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ तो सपा ने मुद्दा बना लिया। सपा ने बुधवार को एडीएम को ज्ञापन दिया। वहीं गुरुवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को अवगत कराया। दिव्यांग की पिटाई का वीडियो सुर्खियों में है। वहीं विकास विकलांग सेवा समिति के मंडल अध्यक्ष रविराज चाहल ने कहा कि भाजपा नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। विकलांग के साथ दबंगई का हक किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed