{"_id":"5c2679ffbdec2257245ffccd","slug":"131546025471-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का बेमियादी धरना जारी, पुलिस अधीक्षक ने दिया गिरफ्तारी का भरोसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपालों का बेमियादी धरना जारी, पुलिस अधीक्षक ने दिया गिरफ्तारी का भरोसा
विज्ञापन
संभल। लेखपाल से अभद्रता करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लेखपाल संघ की ओर से जनपद की तीनों तहसीलों के लेखपालों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना जारी रखने का एलान किया। अध्यक्षता ब्रजपाल सिंह मौर्य ने की।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बेसला की मढै़या निवासी राधे ने लेखपाल संजीव कुमार के साथ अभद्रता की साथ ही परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 11 दिसंबर को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की लेकिन दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया था।
गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में जनपद की तीनों तहसीलों के लेखपालों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत की है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक दिन का आश्वासन दिया है। वहीं लेखपाल संघ की ओर से गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही गई है। संचालन रमेश चंद्र ने किया। इस दौरान पीतम सिंह, उमेंद्र गुप्ता, पीयूष शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज, जाहरी सिंह, मोहम्मद अली, सुल्तान आलम आदि मौजूद रहे।