फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   हयातनगर पुलिस ने दो शतिर वाहन चोरो को दबोचा, कार व बाइकें बरामद

हयातनगर पुलिस ने दो शतिर वाहन चोरो को दबोचा, कार व बाइकें बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
हयातनगर पुलिस ने दो शतिर वाहन चोरो को दबोचा, कार व बाइकें बरामद
संभल। हयात नगर पुलिस ने चोरी के वाहनों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कार और बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार की रात हयात नगर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के खिरनी तिराहे पर बाइक सवार दो लोगों को बिना नंबर की नैनो कार के साथ रोक लिया। तलाशी के दौरान तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया।
विज्ञापन

साथ ही कार के दस्तावेज मांगने पर वह दिखा नहीं पाए। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कार होना बताया। थाने लाकर पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर तीन बाइकें बरामद की गईं।
विज्ञापन

हयात नगर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी नाजिम और गांव खिरनी निवासी यामीन उर्फ पतला है। पकड़े गए नाजिम पर 19 मुकदमे दर्ज हैं जबकि दूसरे आरोपी पर दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed