फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   राशन डीलर चयन की खुली बैठक में पथराव से मची भगदड़

राशन डीलर चयन की खुली बैठक में पथराव से मची भगदड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर चयन की खुली बैठक में पथराव से मची भगदड़
जुनावई/चंदौसी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सिहौरा ग्राम पंचायत में राशन डीलर के चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में एक पक्ष ने पथराव कर दिया जिससे यहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के सिहौरा गांव के राशन डीलर के रिक्त पद पर चयन के लिए तय तिथि पर ग्राम प्रधान मुन्नी देवी और सचिव नवनीत कुमार की मौजूदगी में खुली बैठक बुलाई गई। बिजनेश देवी, सर्वेश कुमारी और सुनीता ने राशन डीलर के लिए नामांकन दाखिल किया। सुनीता पक्ष के जयप्रकाश यादव ने आधार कार्ड को जरूर बनाने को लेकर शोर शराबा शुरू किया तो ब्लाक कर्मियों ने समझा बुझाकर उसे शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच इसी पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे यहां भगदड़ मच गई। गुन्नौर की पतरिया चौकी से प्रभारी धर्म सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। हालांकि पथराव जारी रहा। पुलिस कर्मियों को भी स्कूल के अंदर छिपकर खुद को बचाना पड़ा। कोतवाली प्रभारी अता मोहम्मद पहुंचे तो सुनीता पक्ष के लोग खिसक लिए। विजनेश देवी एवं सर्वेश कुमारी के बीच चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनेश देवी को 131 तो सर्वेश को 17 वोट मिले। बिजनेश देवी को 114 समर्थन मतों से विजयी घोषित किया गया। एडीओ (आईएसबी) रतन कुमार और जेई (एमआई) नेतराम सिंह ने बताया कि बिजनेश देवी राशन डीलर के लिए चयनित की गई है। कोतवाल अता मोहम्मद ने बताया कि पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed