फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
संभल। गोवंशीय पशु से भरे ट्रक को हयातनगर थाने की पुलिस ने पकड़ा है। एक आरोपी भी हिरासत में लिया गया है जबकि तीन आरोपियों के भागे जाने की बात सामने आई है। पुलिस कई तथ्यों पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हयातनगर पुलिस को मुखबिर ने शुक्रवार को रात सूचना दी कि आदमपुर की ओर से गोवंशीय पशुओं से भरी गाड़ी आ रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने पुलिस को देखा तो गाड़ी भगाने लगे लेकिन नखासा पुलिस ने संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में आकर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में एक आरोपी भी पकड़ा गया। गाड़ी की तलाशी ली तो 17 गोवंशीय पशु बरामद हुए।
विज्ञापन

पुुलिस आरोपी और गोवंशीय पशुओं को मय ट्रक के थाने ले गई। पड़के गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई दुरुस्त हो सके। अब तक पता लगा है कि कुछ लोग आवारा घूम रहे गोवंशीय पशुओं को ट्रकों में भरकर अवैध तरीके से उनकी बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पशुओं को चोरी छुपे काटा जाता है। संभल मुरादाबाद जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वालों का नेटवर्क है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की तलाश रही है।

हयातनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि गोवंशीय पशुओं से जुड़े नेटवर्क को पुलिस तोड़ेगी। इस संबंध में छानबीन चल रही है। एक आरोपी पुलिस के हाथ में है, उसके सहयोगियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed