फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मायके से पत्नी नहीं आई तो पति ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

मायके से पत्नी नहीं आई तो पति ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
मायके से पत्नी नहीं आई तो पति ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
सौंधन (संभल)। मायके से पत्नी के नहीं आने से दुखी पति ने मंगलवार की दोपहर अपने खेत में लगे पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाया और झूल गया। इसमें उसकी जान चली गई। आसपास के लोगों ने उसे पेड़ से उतारा। घटना हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा की है। ग्रामीणों ने घटना के बाद थाना पुलिस को खबर दी थी लेकिन परिजनों ने आत्महत्या का मामला बताकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बागड़पुर इम्मा निवासी धर्मपाल का 21 वर्षीय बेटे हरज्ञान की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। एक बेटी है लेकिन पति की पत्नी से अनबन रहती थी। पत्नी मायके में रह रही थी। धर्मपाल ने बताया कि बुलाने के बाद भी पत्नी ससुराल नहीं आ रही थी। इससे बेटा परेशान था। बेटा हरज्ञान मंगलवार को खेत में मेंथा की फसल की सिंचाईं के लिए गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर वह खेत में ही लटक गया जिसमें उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

गांव वालों ने 100 डायल को खबर दी। थाना पुलिस भी पहुंची लेकिन जब परिजनों ने घटना को आत्महत्या बताकर पोस्टमार्टम से मना कर दिया तो पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन जब शाम साढ़े पांच बजे के करीब अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी हरज्ञान के ससुराली पहुंच गए। उन्होंने हरज्ञान की मौत के लिए उसके ही परिजनों को जिम्मेदार ठहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विवाद और नोकझोंक का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। आरोप है कि ससुराल वाले अंतिम संस्कार नहीं होने दे रहे थे। तब पुलिस ने स्थिति संभाली। ससुरालियों को हटाया। हयात नगर के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हरज्ञान के शव का पोस्टमार्टम कराना चाहती थी लेकिन जब परिजनों और गांव वालों ने बताया कि पत्नी के मायके से नहीं आने पर परेशान होकर जान दी है और वे पोस्टमार्टम नहीं चाहते हैं तो पंचनामा भर कर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed