फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
सौंधन/संभल। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी राम रहीस यादव (40) पुत्र दरियाब की फंदे से लटकने से मौत हो गई। गांव के बाहरी छोर स्थित ग्राम समाज की भूमि पर बनी झोपड़ी में शव लटका मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीण ने लटका देखा तो शोर मचा दिया। जिसे सुनकर ग्रामीण दौड़े चले आए। युवक के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नीचे उतारा और निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित मां ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को दिल्ली से गांव लौटा था। शाम को आराम करने की बात कहकर गांव के बाहरी छोर स्थित ग्राम समाज की भूमि पर बनी झोपड़ी में लेटने को गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे फंदे से लटका मिला। पीड़ित मां ने बताया कि उसके बेटे की हत्या गांव के तीन लोगों ने की है। वह काफी समय से रंजिश मान रहे थे। हाल ही में आरोपियों ने झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी थी।

सोमवार को हत्या कर लटका दिया। मृतक की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई है। वह अपने तीन बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। वहीं दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed