फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Couple's bike collided with stray animal, woman died

Sambhal News: दंपती की बाइक छुट्टा पशु से टकराई, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Couple's bike collided with stray animal, woman died
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र में गांव सौंधन के नजदीक दंपती की बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में अमरोहा जिले के आदमपुर थाना अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती निवासी शकीना (50) पत्नी बुंदू की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के आदमपुर थाना अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती निवासी बुंदू ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपनी पत्नी शकीना के साथ बाइक पर सवार होकर संभल किसी काम से आए थे। शाम चार बजे के करीब वापस लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन के नजदीक पहुंची तो सामने से सड़क पर टहल रहे छुट्टा पशु से बाइक टकरा गई और जमीन पर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठीं उनकी पत्नी शकीना घायल हो गई थीं। राहगीरों की मदद से उपचार के लिए उन्हें संभल के निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन बिना कार्रवाई के शव को घर ले गए। हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed