फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Couple accuses each other of assault with intent to kill

दंपती ने एक-दूसरे पर लगाया जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Couple accuses each other of assault with intent to kill
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र में ससुराल में आए पति पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, इस बीच युवक के पेट में भी गोली लगी। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कुढ़फत्तेहगढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी आदेश की खिरनी में ससुराल है। छह वर्ष पहले उसकी खिरनी निवासी बनवारी की बेटी राजकुमारी से शादी हुई। जिसके बाद एक बेटी हुई। बताया जाता है कि आदेश ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली। उसके पास भी एक बेटी है। घरेलू मामले में राजकुमारी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन

आदेश आर्मी में है और मुकदमेबाजी को लेकर उसकी नौकरी खतरे में आ गई है। आरोप है कि बुधवार को अपनी ससुराल खिरनी आया था। पहले पत्नी से गाली गलौज की और फिर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इस दौरान परिवार के अन्य लोग बाहर गए हुए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आदेश को गोली लगी है। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आदेश का आरोप है कि पत्नी के मायके में उसे गोली मारी गई है। जबकि राजकुमारी ने जान से मारने की नीयत से हमला करने की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed