फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Corona: death of Asha worker, 15 more patients found

कोरोना : आशा वर्कर की मौत, 15 मरीज और मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corona: death of Asha worker, 15 more patients found
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण अब घातक रूप ले चुका है। संक्रमित आशा वर्कर की उपचार के दौरान मौत हुई है। वहीं, 15 नए मरीज सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 1406 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मीरपुर साकीपुर निवासी संक्रमित 42 वर्षीय आशा वर्कर की मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है। परिजनों के अनुसार आशा वर्कर करीब तीन महीने से बीमार चल रही थीं। उपचार के लिए अस्पताल आना-जाना लगा रहा। इसी दौरान संक्रमण की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जिलेभर में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते आशा वर्कर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed