फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Controversy during the procession fell on the sub-inspector and two constables, SP suspended

Sambhal News: शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद की गाज दरोगा और दो सिपाहियों पर गिरी, एसपी ने निलंबित किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Controversy during the procession fell on the sub-inspector and two constables, SP suspended
संभल। बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढौल में शोभायात्रा के दौरान हुए एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद मामले की गाज हल्का इंजार्च व दो सिपाहियों पर गिरी है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने दरोगा अजीत सिंह, हेडकांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल सुनील कुमार को निलंबित किया है। दरोगा और सिपाहियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को शोभायात्रा निकलने के दौरान मामूली विवाद हुआ था।
विज्ञापन

उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद दरोगा और दोनों सिपाही शाम को शोभायात्रा निकलने के दौरान तैनात नहीं रहे। मौके से आ गए। इसके बाद ही दोनों पक्षों में पथराव हुआ। जबकि कार्यक्रम संपन्न होने तक दरोगा और सिपाहियों को तैनात रहना था। विवाद की स्थिति बन रही थी तो थाने को तत्काल सूचना देनी थी। सतर्कता बरतने से विवाद की स्थिति नहीं बन पाती। मालूम हो बृहस्पतिवार की शाम गांव ढाढौल में मंदिर में मूर्तिस्थापना करने से पहले शोभायात्रा निकाली जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के चामुंडा मंदिर के नजदीक शोभायात्रा पहुंची तो दूसरे पक्ष ने शोभायात्रा का विरोध किया था। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। निलंबित किए गए दरोगा की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 52 नामजद व 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें 45 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने हल्का दरोगा और दो सिपाहियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed