फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Constant Allegation of Kidnappiong and Raping a Women 10 Years ago

Sambhal News: दस वर्ष पहले अपहरण कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 28 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Constant Allegation of Kidnappiong and Raping a Women 10 Years ago

विज्ञापन
बहजोई।
कोतवाली पुलिस ने दस वर्ष पहले अपहरण कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे दरोगा आकाश कुमार ने पुलिस टीम के साथ दस वर्ष पहले अपहरण कर महिला से दुष्कर्म के वांछित आरोपी विजय भारती को बेहटा जयसिंह चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। कोतवाल के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



दहेज हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

संभल। नखासा थाना पुलिस ने दहेज हत्या करने का आरोप आनंद निवासी गुलालपुर को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। अमरोहा जिले के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ निवासी सौरभ ने मंगलवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर निवासी बहनोई आनंद व उसके परिजनों पर अपनी बहन स्वाति की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से आनंद घर से फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने गुलालपुर जा रहे रास्ते पर स्थित नलकूप के पास आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed