{"_id":"69bef99e500cd8c20e06c4c1","slug":"confusion-prevailed-in-dhaneta-for-several-hours-eid-prayers-were-offered-in-the-afternoon-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-133389-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: धनेटा में कई घंटे रहा असमंजस, दोपहर में पढ़ी गई ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: धनेटा में कई घंटे रहा असमंजस, दोपहर में पढ़ी गई ईद की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नमाजियों की संख्या सीमित करने के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए गांव धनेटा सोतीपुरा में शनिवार को ईद की नमाज के लिए असमंजस बना रहा। दोपहर बाद यह असमंजस खत्म हुआ और नमाज अदा की गई। गांव के निवासी मुनाजिर के मुताबिक, करीब 60-70 लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की है।
दरअसल, एक वर्ष पहले हयातनगर थाना पुलिस ने दूसरे समुदाय के लोगों की शिकायत के बाद के 20 से अधिक लोगों के नमाज पढ़ने पर रोक लगाई थी। इस रोक को हटाने के लिए धनेटा सोतीपुरा के निवासी मुनाजिर हाईकोर्ट गए थे। सुनवाई के बाद उन्हें राहत मिली। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि मस्जिद के परिसर में जितने भी लोग आ सकते हैं, वह नमाज अदा करेंगे।
शनिवार को ईद का मौका आया तो सुबह में ही पुलिस पहुंच गई। इससे नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। दोपहर में करीब एक बजे नमाज अदा की गई। मुनाजिर ने बताया कि करीब 60-70 लोगों ने ईद की नमाज अदा की है।
विज्ञापन
00000
हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में पुलिस धनेटा गांव गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जायजा भी लिया। किसी तरह की दिक्कत पुलिस के द्वारा नहीं की गई।
कुलदीप सिंह, एएसपी, उत्तरी, संभल