फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Collected goods from villager's house by putting on mask, report

नकब लगाकर ग्रामीण के मकान से माल समेटा, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Collected goods from villager's house by putting on mask, report
ग्रामीण के मकान में चोरों ने तीन स्थानों में कूमल लगाकर माल समेट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना में शमशुद्दीन बृहस्पतिवार की रात्रि परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात्रि में किसी समय चोरों ने तीन स्थानों पर कूमल लगा लिया और अलमारी में रखे 2.25 लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। सुबह में जब परिजन उठे तो घटना की जानकारी हुई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर मामले का खुलासा करने का आश्वासन पीड़ित को दिया।
मालूम हो कि असलमपुर निवासी नदीम के घर के पीछे से चोरों ने नकब लगाकर 24 अगस्त की देर रात को सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चोरी कर ले गए थे। जिसमें करीब 5.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन

हयातनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी ने बताया कि बबैना में बुधवार की देररात नकब लगाकर ग्रामीणों के घर से चोरी होने की सूचना मिली थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed