फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   civic,Newly approved 11190 beneficiaries of old age will get a gift of Rs 1.11 crore in the new year

Sambhal News: नए साल में वृद्धावस्था के नवीन स्वीकृत 11190 लाभार्थियों को मिलेगी 1.11 करोड़ रुपये रुपये की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
civic,Newly approved 11190 beneficiaries of old age will get a gift of Rs 1.11 crore in the new year
नव वर्ष-2023 में संभल जिले में वृद्घावस्था के नवीन स्वीकृत 11190 लाभार्थियों को 1.11 करोड़ रुपये की सौगात मिलेगी। इस वर्ष जिलाधिकारी मनीष बंसल के प्रयास से वृद्घावस्था पेंशन के लाभार्थियों की संख्या दस हजार के पार पहुंच पाई है। समाज कल्याण विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन पेंशन का हस्तानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन

संभल जनपद में वृद्धावस्था के 21473 पेंशनर हैं, जिन्हें एक हजार रुपये हर माह के हिसाब से मिल रहे हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल की पहल पर इस वर्ष वृद्धजनों को पेंशन देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पंचायत सहायकों को लगाया गया। यही नहीं, विशेष शिविर भी लगाए गए। इसका नतीजा यह रहा कि जिले में वृद्धावस्था के 11190 नए पात्र लाभार्थी मिले। पेंशन के लिए इन्हें स्वीकृति दे दी गई है। अब सिर्फ इनके खातों में पेंशन की धनराशि एक हजार रुपये आने बाकी है, जो नए वर्ष में मिलेगी। समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मृतक होने के चलते इस वर्ष 1800 पेंशनरों की पेंशन भी बंद की गई है। आधार सीडिंग करा लेने वाले 21473 को वर्तमान में पेंशन की धनराशि एक हजार रुपये हर माह मिल रहे हैं। इसमें 11190 जोड़ने पर संभल जनपद में पेंशनरों की कुल संख्या 32663 हो गई है।
विज्ञापन

नवीन स्वीकृत लाभार्थियों की संख्या एक नजर में
विकास खंड/नगर निकाय पेंशनरों की संख्या
1-असमोली 1786
2-बहजोई 969
3-बनियाखेड़ा 1285
4-गुन्नौर 989
5-जुनावइ 554
6-पवांसा -1306
7-संभल----2234
8-रजपुरा----548
9-नगर पंचायत बबराला---1
10-नगर पालिका बहजोई----98
11-नगर पालिका चंदौसी----293
12-नगर पालिका संभल-----174
13-नगर पंचायत गवां------293
14-नगर पंचायत गुन्नौर-----97
15-नगर पंचायत गवां------55
16-नगर पंचायत सिरसी----174
-----------------
इनसेट
वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रही नगर पंचायत बबराला, बुजुर्ग परेशान
संभल। नगर पंचायत बबराला वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रही है। जिस कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। बुजुर्ग परेशान हैं और साइबर कैफों की दौड़ लगा रहे हैं। वेबसाइट पर नाम प्रदर्शित न होने पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिली स्वीकृति में बबराला के बुजुर्ग शामिल नहीं हो पाए। हालांकि समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि शासन को वेबसाइट पर नगर पंचायत को प्रदर्शित करने के लिए पत्र लिखा गया है। जिसके बाद उनके आवेदन होंगे। आवेदन करने वाले पात्र बुजुर्गों को सत्यापन के बाद स्वीकृति भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के नवीन स्वीकृत लाभार्थियों को नए साल में धनराशि मिलेगी। बबराला नगर पंचायत वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रही है। जिसकी बजह से आवेदन नहीं हो पाए। शासन को पत्र लिखकर वेबसाइट पर बबराला को जोड़ने की मांग की गई है।
शैलेंद्र कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed