फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chunav duty ki traning se gayab 35 karmchariyon ko notice

चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग से गायब 35 कर्मचारियों को नोटिस

Sun, 29 Jan 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 29 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सीडीओ प्रेमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया  कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे पीठासीन अधिकारी व  मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण से नदारद रहने पर नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे  मतदान कार्मिकों को अंतिम मौका दिया जा रहा है कि अब यदि कोई  मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से गैरहाजिर पाया जाता है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के  तहत एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर 35 कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रविवार को उपस्थित हो जाते हैं तो उन्हें कार्रवाई के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा। रविवार  को अवकाश होने के बाद भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।


शिक्षक पर लगा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, जांच शुरू

संभल(ब्यूरो)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर छिड़े विवाद के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। महासभा के मंडल अध्यक्ष रहे जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। जोया विकास खंड के बीईओ को जांच  सौंपी गई है। जिस शिक्षक के नाम नोटिस जारी हुआ वे महासभा के मंडलाध्यक्ष हुआ करते थे। 
विज्ञापन



अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा में संभल जिले के अध्यक्ष  पद पर भाजपा नेता ओमवीर शर्मा की नियुक्ति के बाद विवाद उभरा था। इनकी  नियुक्ति महासभा के शिक्षक के साथ ब्राह्मण महासभा में मंडल अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे संजीव कुमार शर्मा ने की थी। जब इस  नियुक्ति के बारे में जानकारी मिली तो महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने ओमवीर शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया लेकिन प्रदेश अध्यक्ष  के इस फैसले का संजीव शर्मा ने न केवल विरोध किया बल्कि नए सिरे से खुद को ब्राह्मण संघ और ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया और 19 मार्च को हरिद्वार में संगठन का सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश ने संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की। उन्होंने अपनी शिकायत में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। उनका कहना था कि संजीव शर्मा मानकजूड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं और वह राजनीतिक रूप से चुनाव में सक्रिय हैं। जातिगत आधार पर समर्थन और विरोध की बातें कर रहे हैं। इस शिकायत का आयोग ने संज्ञान लिया और जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी डा.बृजेश कुमार त्रिपाठी ने संजीव कुमार शर्मा से शिकायत में दिए गए बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed