{"_id":"5872959b4f1c1b1b75ba8042","slug":"chking-k-dauran-car-se-mile-36-kilo-chandi-k-jevrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान कार से मिले 36 किलो चांदी के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान कार से मिले 36 किलो चांदी के जेवरात
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा व्यापारी चांदी को मथुरा से मुरादाबाद बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने चांदी व सर्राफा व्यापारी को कब्जे में लेकर जांच की। जांच के बाद समन शुल्क वसूलकर जेवर सर्राफा कारोबारी की सुपुर्दगी में दे दिए।
आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से विधानसभा स्तर पर कई टीम गठित की गई है। रविवार को संभल विधानसभा के लिए वाणिज्य कर उपायुक्त महादेव वर्मा की अगुवाई में फ्लाइंग स्क्वाड की टीम गठित की गई थी। दोपहर को टीम के अधिकारी रिटर्निंग ऑफीसर राशिद अली खां के साथ मुरादाबाद मार्ग पर एडीएम कार्यालय के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे।
तभी संभल की ओर से आ रही एक कार को रोककर उन्होंने चेक किया तो उसकी डिग्गी में 36.24 किलोग्राम चांदी के जेवर निकले। इतनी बड़ी मात्रा में जेवर देख अधिकारी भी भौचक्के रह गए। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राजेश गर्ग पुत्र रामनारायण गर्ग बाजार चौक मथुरा बताया उन्होंने बताया कि वह सर्राफा कारोबारी हैं और यह जेवर मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। इन जेवरों की कीमत लगभग साढ़े चौदह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
गाड़ी में मिले जेवर के बारे में जब सर्राफा कारोबारी से प्रपत्र मांगे गए तो वह मौके पर अधिकारियों को कुछ नहीं दिखा सके। वहीं चेकिंग में जेवर बरामदगी की सूचना मिलने पर वाणिज्य कर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने जांच करने के साथ ही सर्राफा कारोबारी से वार्ता की लेकिन अधिकारी उसकी बात से संतुष्ट नहीं हुए। इस पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने चालीस प्रतिशत समन शुल्क वसूलकर जेवर सर्राफा कारोबारी की सुपुर्दगी में दे दिए।