{"_id":"65b198eb838153286a0fc1e4","slug":"child-riding-bicycle-dies-after-being-hit-by-tractor-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-6771-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार बालक की मौत
Thu, 25 Jan 2024 04:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र में साइकिल से सब्जी लेने जा रहे रहोली रोड स्थित इस्माइल नगर निवासी मोसिन (10) की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया। परिजन आरोपी ट्रैक्टर चालक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पीएम को भेज दिया।
बनियाठेर के इस्माइल नगर नसीम ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। वह चंदौसी में राजमिस्त्री का कार्य करता है। बुधवार शाम पांच बजे करीब उसका सबसे छोटा बेटा मोसिन साइकिल से सब्जी लेने के लिए बाजार गया था। रहोली मार्ग पर चंदौसी स्टैंड के पास ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। जिस पर परिजन भड़क गए और आरोपी चालक को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने किसी तरह थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।