फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Child dies during treatment private hospital, family members beaten staff, video goes viral

Sambhal: निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने सवाल उठाए तो कर्मियों ने पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 21 Oct 2023 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Sat, 21 Oct 2023 02:41 AM IST
सार

अस्पताल में हंगामा और मारपीट की घटना के बाद कोतवाली पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Sambhal: Child dies during treatment private hospital, family members beaten staff, video goes viral
संभल के निजी अस्पताल में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित बच्चा अस्पताल में मिलक सैंजना निवासी नौरंगी के दस वर्षीय बेटे हरिओम की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने पीड़ित परिजनों के साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी पहुंच गए। अस्पताल संचालक डाॅ. कफील अहमद समेत पांच पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस को दी तहरीर में बालक के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को मंगलवार को बुखार आने पर भर्ती कराया था।
विज्ञापन


डाॅक्टर ने टाइफाइड बुखार बताया और प्लेटलेट्स कम होने की बात कही। उपचार के बाद हालत में सुधार हो गया था। बृहस्पतिवार की रात को दस बजे करीब प्लेटलेट्स चढ़ाने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए और प्लेटलेट्स चढ़ा दी। इसके बाद ही हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह दस बजे मौत हो गई। जब गलत उपचार का आरोप लगाया तो चिकित्सक व उनके स्टाफ ने मारपीट की। और बालक का शव सड़क किनारे डाल दिया। पीड़ित का कहना है कि उपचार के नाम पर 60 हजार रुपये लिए हैं। बालक कक्षा चार का छात्र था। दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। पीड़ित मां कुसुम का रोरो कर बुरा हाल है।

प्लेटलेट्स अलीगढ़ से मंगाने जांच होगी

जो प्लेटलेट्स बालक को चढ़ाई गई हैं। वह अलीगढ़ से मंगाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को चिकित्सक ने दी है। नोडल अधिकारी इसकी जांच कराएंगे कि प्लेटलेट्स जो आई थीं वह कितनी सही थीं।



अलीगढ़ में जिस ब्लड बैंक से मंगाई गई हैं उससे जानकारी मंगाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर बालक के परिजनों का कहना है कि एक घंटे के अंदर प्लेटलेट्स अस्पताल आ गई थीं। पीड़ित परिवार का कहना है कि इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed