फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chemical throw at yongman

रंजिश में सालों ने बहनोई पर फेंका तेजाब, रेफर

Tue, 25 Apr 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 25 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
chemical throw at yongman
तेजाब से झुलसा मुजम्मिल कराहते हुए। - फोटो : amar ujala
रंजिश में बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के पास सालों ने बहनोई पर तेजाब फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी साले भाग गए। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने झुलसे व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी सहसपुर के गांव गढ़ी रुस्तमनगर निवासी मुजम्मिल पुत्र अख्तर फेरी का काम करता है। सोमवार को दोपहर साढे़ बारह बजे के करीब वह बाइक से फेरी करने बहजोई आया हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही वह संभल रोड बाईपास रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा, अचानक बाइक से उसके दो साले आ गए। आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया और चीखने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तब तक बाइक सवार दोनों आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल मुजम्मिल का कहना था कि उसके ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा है। इसका मामला मुंसिफ कोर्ट संभल में है। इसी की रंजिश में उसे बीते दिनों भी धमकी दी थी और अब मौका देखकर धमकी देने वालों ने घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाल सुनील अहलावत ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपी दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


घायल के भाई जाकिर पुत्र अख्तर निवासी गांव नवादा सरायतरीन थाना हयातनगर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी मोहम्मद यासीन निवासी फतेहउल्ला सराय व सलीम पुत्रगण अल्लाहबख्श निवासी पंजू सराय थाना संभल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है।सुनील अहलावत, कोतवाल, थाना बहजोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed