फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cheking me pakdey 5.30 lakh rupey

संभल में चुनावी चेकिंग में साढ़े लाख पकड़े

Sun, 19 Nov 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 19 Nov 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
cheking me pakdey 5.30 lakh rupey
संभल कोतवाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा पकड़े गए 6.48 रुपये को सीज करती पुलिस। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
जिले में निकाय चुनाव की आचार संहिता का पालन कराने के लिए चल रही चेकिंग के दौरान उड़न दस्ते ने संभल में एक बार फिर 6.48 लाख रुपये की बरामदगी है। ये तीसरी बरामदगी है। इससे पहले 10 और 17 नवंबर को आठ आठ लाख रुपये जब्त किए जा चुके हैं। अब तक संभल जिले में कुल 22.48 लाख की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन


उड़नदस्ता प्रभारी/असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग सतेंद्र कुमार, दरोगा इलम सिंह संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। दोपहर दो बजे मुरादाबाद की तरफ कार  आई। इसे रोकने के बाद जानकारी की गई। चालक के अलावा एक व्यक्ति कार में सवार मिला। टीम ने तलाशी लेनी शुरू की तो एक बैग में नगदी मिली।
विज्ञापन


बैग में 6.48 लाख रुपये थे। जिनके बारे में कार सवार व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही उनसे किसी कारोबार के बारे बताया। इतना जरूर कहा कि मुरादाबाद से आ रहा है। टीम ने नगदी को सीज करने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दी। उड़नदस्ता प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में व्यक्ति का नाम राजेश कुमार निवासी मोहल्ला कोट पूर्वी संभल पता चला है। पूछने पर उसने नगदी की बाबत कोई जवाब नहीं दिया। रुपये के लेनदेन के संबंध में अभिलेख मांगे गए लेकिन वह तत्काल नहीं दिखा पाया। इसलिए 6.48 लाख रुपये सीज करके कोतवाली पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर चेकिंग जारी रहेगी। वहीं कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि नगदी प्राप्त हो गई है। रविवार को अवकाश है। इसीलिए सोमवार को नकदी को जब्त करते हुए कोषागार में जमा की जाएगी। इसी मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई और कारोबारी कपिल सिंघल कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह उनके कारोबारी लेनदेन का रुपया था  जो बैंक में जमा किया जाना था लेकिन शनिवार होने की वजह से कैश जमा नहीं हो सका था। उनका कहना था कि यह रकम टायर बिक्री और पेट्रोल पंप की बिक्री का रुपया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed