{"_id":"5a0c9e9a4f1c1baf678bbd81","slug":"chandusi-majhawali-marg-per-do-kishano-se-loote-ek-lackh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी-मझावली मार्ग पर दो किसानों से लूटे एक लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी-मझावली मार्ग पर दो किसानों से लूटे एक लाख
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में दिनदहाड़े लूटपाट के बाद घायल किसानों को उपचार करते चिकित्सक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर थाना क्षेत्र में चंदौसी-बहजोई हाइवे से मझावली संपर्क मार्ग पर नेहटा गांव के पास बुधवार को सुबह 9.45 बजे तीन नकाबपोश बाइकर्स लुटेरों ने पशु खरीदने जा रहे दो किसानों को गनप्वाइंट पर लेकर 1.07 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। दो घंटे के अंदर हुई दिन दहाड़े हुई दूसरी वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन बाइकर्स बदमाशों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी।
बहजोई थाने के गांव किसौली निवासी श्यामवीर पुत्र किशनलाल व तेजपाल पुत्र कृपाल सिंह बाइक से भैंस खरीदने बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव दुंदपुर की साप्ताहिक बाजार में जा रहे थे। दोनों ग्रामीण जब सुबह 9.45 बजे बनियाठेर थाने के चंदौसी मझावली मार्ग स्थित ग्राम नेहटा के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर ग्रामीणों की बाइक के सामने लगा दी। बाइक रुकने पर बदमाशों ने उसकी चाभी निकाल ली। बदमाशों ने ग्रामीणों से जेब से रुपये निकालने को कहा। लेकिन किसान ने विरोध करते हुए भागने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने दोनो को तमंचो की बट पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।
बदमाशों ने श्यामवीर की जेब से 47400 रुपये तथा तेजपाल की जेब से 60 हजार रुपये व दोनों के मोबाइल फोन निकाल लिए। लूटपाट कर बदमाश खेतों की ओर भाग निकले। दोनों किसानों को राहगीरों ने चंदौसी कोतवाली जाने की सलाह दी। यहां आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, पुलिस दोनों के साथ मौके पर पहुंची। घटना स्थल थाना बनियाठेर होने के कारण चंदौसी पुलिस तो लौट आई लेकिन सिरसी चौकी प्रभारी व बनियाठेर थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी आदि मौके पर पहुंचे। घायलो को उपचार संयुक्त चिकित्सालय भेजा। पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि भी मौके पर पहुंचे। तेजपाल ने थाना बनियाठेर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई। उनकी तलाश की जा रही है।