चंदौसी(संभल)। राजकीय आईटीआई में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चंदौसी, बबराला और संभल राजकीय आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खो-खो, लांग जंप, वाॅलीबाॅल, गोला फेंक, दौड़ आदि खेलों का आयोजन हुआ। पुरुष और महिला वर्ग के खो-खो व वाॅलीबॉल में राजकीय आईटीआई चंदौसी की टीम विजयी रही।
शनिवार को चंदौसी राजकीय आईटीआई में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह पाल ने की। प्रतियोगिता के पुरुष व महिला वर्ग के खो-खो और वाॅलीबॉल में आईटीआई चंदौसी की टीम विजयी रही। पुरुष लांग जंप में बबराला आईटीआई के ललतेश और महिला वर्ग की लांग जंप में चंदौसी आईटीआई की तनिषा प्रथम रहीं। पुरुष गोला फेंक में चंदौसी के रमन कुमार और महिला गोला फेंक में भी चंदौसी की स्वाति प्रथम रहीं। पुरुष व महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में क्रमश: बबराला के उमा शंकर और प्रीति प्रथम रही। वहीं, पुरुष व महिला वर्ग की 200 वर्ग मीटर दौड़ में चंदौसी के सचिन और तनिषा प्रथम रहीं।