फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CDO stopped two days salary of 37 secretaries for negligence in development works

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीडीओ ने रोका 37 सचिवों का दो दिन का वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
CDO stopped two days salary of 37 secretaries for negligence in development works
बहजोई। विकास कार्यों में लापरवाही के आरोप में डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने जिलेभर के विकासखंडों के 37 ग्राम सचिवों के दो दिन के वेतन पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बीती 2 व 3 नवंबर को जिलेभर के विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों के सत्यापन को लेकर दूरभाष के माध्यम से ग्राम सचिवों से बातचीत की गई, तो सामने आया था कि कई ग्राम पंचायतों में तो मनरेगा के कार्य अधूरे ही पड़े हैं और कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य शुरू ही नहीं हुए हैं। वहीं कई ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ थे और ग्राम सचिवों से बातचीत नहीं हो सकी। इसको लेकर ग्राम सचिवों के खिलाफ लापरवाही का आरोप मानते हुए जिलेभर के विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में तैनात 37 सचिवों का दो दिनों के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है।

इन सचिवों में विकासखंड बनियाखेड़ा के राजकुमार, चेतन्य चौहान, सिद्घार्थ व तौहीद आलम, पवांसा के सुग्रीव, जसवंत, अजीत, राजीव, वसीम व जलालुद्दीन, बहजोई के विमल व उत्कर्ष, जुनावई के कोनाल सिंह, ओमवीर, शिवकुमार, सोमपाल, अनिल यादव, रामौतार, योगेंद्र व अक्षय कुमार, असमोली के नितिन कुमार, शाहिद अली, महेश कुमार, महेंद्र सिंह व नीरज कुमार, रजपुरा से सतेंद्र कुमार, मीना कुमारी व उरमान अली, गुन्नौर से महेश, वीरसिंह, संजीव, रतन कुमार त्रिवेदी, सुखवीर पाल, मनोज कुमार व अक्षय गुप्ता तथा विकासखंड संभल से उमेश कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed