फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Verification of farmers' names and land should be completed within 24 hours.

Sambhal News: 24 घंटे के भीतर कराया जाए किसानों के नाम व भूमि का सत्यापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Verification of farmers' names and land should be completed within 24 hours.
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने अधिकारियों के साथ धान खरीद की समीक्षा बैठक की। एडीएम ने धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। 24 घंटे के भीतर किसानों के नाम और भूमि का सत्यापन करा लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी मंडी सचिवों से मंडियों में किसानों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने समेत परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों में दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएं, जिससे किसान आसानी से संबंधित क्रय केंद्र तक पहुंच सकें। वहीं, एडीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर फ्लेक्सी व बैनर लगाने को भी कहा। इसके अलावा, मंडियों में धान को सुखाने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि मंडी समितियों में किसानों की ट्रॉलियों को बेवजह अधिक समय तक खड़ा न रखा जाए। डीएफएमओ संजीव राय ने बताया कि जिले में कुल 52 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। इनमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 18, पीसीयू के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 02 क्रय केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा जिले में खाद्य विभाग की ओर से बाजरा खरीद के 10 क्रय केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद 15 अक्तूबर से प्रस्तावित है तथा बाजार की खरीद 1 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2026 तक की जाएगी। एडीएम ने सभी एसडीएम से कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों के नाम व भूमि संबंधी सत्यापन की प्रक्रिया 24 घंटे के भीतर कराई जाए। वहीं, जिले में बीते वर्ष हुई खरीद को ध्यान में रखते हुए सीएमआर के भंडारण के लिए उपलब्ध स्थान व वर्तमान भंडारण क्षमता की समीक्षा की जाए। भंडारण की कमी को ध्यान में रखते हुए आगामी फरवरी 2027 तक रैक न मंगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed