फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Body of e-rickshaw driver found hanging from ceiling fan in room

Sambhal News: कमरे में पंखे से लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Body of e-rickshaw driver found hanging from ceiling fan in room
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के प्रगति विहार में ई-रिक्शा चालक अंकित गुप्ता (35) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिजनों ने युवक का शव पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता महेंद्र गुप्ता ने बताया कि अंकित ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात करीब 11 बजे वह काम से घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह परिजनों ने उसे उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर खिड़की से झांककर देखा। अंकित पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पिता महेंद्र गुप्ता ने बताया कि अंकित की पत्नी कुछ माह से अपने मायके में रह रही है। उन्हें बेटे की आत्महत्या के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed