फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Adequate compensation should be provided for crops damaged by rain.

Sambhal News: बारिश से खराब हुई फसलों का दिया जाए उचित मुआवजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Adequate compensation should be provided for crops damaged by rain.
बहजोई। बारिश से खराब हुईं फसलों के मुआवजे समेत ग्रामीण अंचलों में रात के समय बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने की मांग करते हुए भाकियू, लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर रामानुज को देते हुए पदाधिकारियों का कहना था कि बेमौसम हुई बारिश से किसान की फसल खराब हुई है। इसका सर्वे कराकर किसानों को समय रहते हुए उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, चकबंदी गांवों में किसान को विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। खराब फसल के मुआवजे को लेकर किसानों को लेकर राजस्व की ओर से चकबंदी विभाग तथा चकबंदी की ओर से राजस्व को आंकलन की जिम्मेदारी बताई जा रही है।
विज्ञापन

इससे किसान परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बिजली न मिलने से किसानों को फसलों की सिंचाई में मुश्किल आ रही है। इसके चलते ग्रामीण अंचलों में रात के समय उचित बिजली आपूर्ति दी जाए। इसके अलावा बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए गन्ने के मूल्य में वृद्धि की जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष देवपाल यादव समेत गीतम सिंह, भूशंकर, मोहित व अवधेश कुमार के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed