फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   caught fire in wheat crops

गेहूं के खेतों में अचानक लगी आग, 14 किसानों के 100 बीघा गेहूं खाक हुए, छह लाख का करीब नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
caught fire in wheat crops
संभल/गवां। गुन्नौर तहसील के गांव दीपपुर डांडा के खेतों में गेहूं की फसल में आग लग गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो पूरा गांव आग को काबू करने के लिए दौड़ पड़ा। निजी संसाधनों से ही ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक 14 किसानों की करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल की टीम पहुंच नहीं सकी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण एकत्र हो पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। ग्रामीणों को सूचना हुई तो वह ट्रैक्टर और कल्टीवेटर लेकर दौड़ पड़े। ताकि आग से आगे निकलकर खेत की जुताई कर दें और आग पर काबू पाया जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर यूपी 112 पुलिस और थाने की पुलिस पहुंच गई। इस आग में गांव हेमदपुर निवासी पान सिंह, देवेंद्र, भोदल, लक्ष्मण के 23 बीघा गेहूं जला है। गांव पक्के की मढै़या निवासी पवन के दस बीघा गेहूं जला है।
विज्ञापन

गांव दीपपुर डांडा निवासी बनवारी के 6 बीघा, नेमपाल सिंह के 6 बीघा, कोमल के 6 बीघा, अमर सिंह के 5 बीघा, लाला राम के 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
गांव करकौरी निवासी अतर सिंह की 8 बीघा, किशनपाल की 10 बीघा और खूबी सिंह के 8 बीघा गेहूं की फसल जली है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी किसान को नहीं है। हादसे की सूचना पर पहुंचे लेखपाल उपकर त्यागी ने मौका मुआयना किया है। क्षति की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को दी जाएगी। जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed