{"_id":"6afa0dde538c4c8f550560ed","slug":"case-registered-against-bus-driver-15-days-after-youths-death-in-accident-sambhal-news-c-204-1-chn1011-134686-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में युवक की मौत के मामले में 15 दिन बाद बस चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में युवक की मौत के मामले में 15 दिन बाद बस चालक पर रिपोर्ट
Mon, 16 Nov 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक की टांग कट गई। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अकबरपुर निवासी फैजान 30 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे सुगंध वाटिका होटल के पास बैठा था। तभी तेज गति से आ रही एक बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में फैजान को गंभीर चोटें आईं और उसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे पहले सीएचसी और फिर संभल जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले गए। वहां इलाज के दौरान फैजान की टांग काटनी पड़ी। अभी भी उसका इलाज चल रहा है। फैजान के भाई इमरान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद