फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against unknown truck driver in accident that happened ten days ago

Sambhal News: दस दिन पहले हुए हादसे में अज्ञात ट्रक चालक पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown truck driver in accident that happened ten days ago
जुनावई। दस दिन पहले दो जुलाई को मेरठ मेरठ-बदायूं हाईवे धनीपुर गांव के पास हुए हादसे में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौली के रहने वाला एक परिवार दो जुलाई को कार से पानीपत जा रहा था। जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे धनीपुर गांव से निकलने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करते समय कार में साइड मार दी। हादसे में कार में सवार राम मोहन पुत्र राजाराम, श्याम मोहन पुत्र राजाराम, चन्चलेश पत्नी राममोहन, अनुज कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी गांव ओया थाना बिल्सी, तेजेंद्र सिंह पुत्र कैलाश निवासी गांव जिनौरा थाना बिल्सी जनपद बदायूं सहित पांच लोग घायल हो गए थे। इनके अलावा ट्रक के पीछे बाइक पर सवार रिंकू पुत्र रमेश मथुरा सहित छह लोग घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

जहां से सभी को रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान तीन जुलाई को राममोहन की मौत हो गई थी। मृतक के भाई जगमोहन ने बीते दिन अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने एवं गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed