फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case against 16 including councilor in stone-firing

पथराव-फायरिंग में सभासद समेत 16 के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

सिरसी में सोमवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने सभासद समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि इस्लाम और सुहान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Case against 16 including councilor in stone-firing

विस्तार

सिरसी में सोमवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने सभासद समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें एक अज्ञात भी शामिल है आरोपी सभासद और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला सादक में सोमवार रात दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर पथराव व फायरिंग कर रहे लोग भाग गए थे। पुलिस ने नगर पंचायत सिरसी के वार्ड संख्या-सात के सभासद इस्लाम को मौके से हिरासत में ले लिया। हजरतनगर गढ़ी थाने के दरोगा सर्वेंद्र कुमार ने इस मामले में एक पक्ष के इस्लाम (सभासद), फुरकान, इशराइल, कलुआ, भोलू, मुनीम, मोहसिन और दूसरे पक्ष के नईम, डब्ल्यू, फहीम, रफत, अशरफ, दिलनवाज, अरशद, मोहम्मद सुहान और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि इस्लाम और सुहान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed