फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Campaign launched for the rejuvenation of the Vardhaman River following the Bhumi Pujan ceremony.

Sambhal News: भूमि पूजन कर वर्धमान नदी के पुनरुद्धार के लिए अभियान शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched for the rejuvenation of the Vardhaman River following the Bhumi Pujan ceremony.
बबराला। क्षेत्र के गांव बाघऊ से होकर गुजरने वाली ऐतिहासिक वर्धमान नदी के पुनरुद्धार अभियान की शनिवार को शुरुआत की गई। दोपहर लगभग दो बजे डीएम व एसपी ने भूमि पूजन कर बुलडोजर के माध्यम से नदी की खोदाई कार्य का विधिवत शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा नदी को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से बाघऊ गांव से भोजपुर तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे नदी क्षेत्र की खोदाई एवं सफाई का कार्य आगामी 10 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए एक साथ सात से आठ जेसीबी मशीनों को लगाया गया है, जिससे कार्य को तेज गति से पूरा किया जा सके। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के कर्मचारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वर्धमान नदी के पुनरुद्धार से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भूजल स्तर में सुधार होगा तथा वर्षा जल का बेहतर संचयन संभव हो सकेगा। इसके साथ ही किसानों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए। नदी पुनर्जीवन अभियान भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित किया जा सकेगा। इस अवसर पर एसडीएम गुन्नौर विकास चंद्र, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed