फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   caa matter in sambhal

संभल के बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच शरू हुई, 20 जनवरी तक दर्ज होंगे बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
caa matter in sambhal
caa matter in sambhal
संभल। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को हुए बवाल में दो युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी जांच अधिकारी बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने मंगलवार से अपनी जांच शुरू कर दी है। अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में संभल में प्रदर्शन के दौरान फायरिंग और आगजनी की घटनाएं हुईं थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान गोली लगने से दिल्ली दरवाजा निवासी शहरोज और रायसत्तीखेड़ा निवासी बिलाल की मौत हो गई थी। दोनों की मौत और बवाल के संदर्भ में मजिस्ट्रेटी जांच की जा रही है। अगर कोई व्यक्ति साक्ष्य दाखिल करना चाहता है तो उनकी अदालत में पेश होकर के साक्ष्य दाखिल कर सकता है। लिखित और मौखिक रूप से जानकारी देना चाहता है तो उसे भी मजिस्ट्रेटी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी तक कोई भी व्यक्ति साक्ष्य दाखिल कर सकता है। दिन में 11 बजे से शाम को 5 बजे तक का समय साक्ष्य दाखिल करने के लिए दिया गया है। सभी साक्ष्य बहजोई स्थित अपर जिलाधिकारी कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। जांच के उपरांत वे अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed