फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bus hits Jugaad vehicle, eight people injured

Sambhal News: बस ने जुगाड़ वाहन को मारी टक्कर, आठ लोग घायल

Mon, 30 Sep 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 30 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Bus hits Jugaad vehicle, eight people injured
बनियाठेर (संभल)। गांव आटा के पास रविवार को निजी बस ने मंडी से सब्जी लेने जा रहे जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। हादसे के बाद से ही चालक बस लेकर फरार है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा और स्टेशन रोड के लोग सब्जी बेचने का काम करते हैं। रविवार को सुबह सात बजे करीब आठ लोग जुगाड़ वाहन में सवार होकर चंदौसी मंडी समिति से सब्जी खरीदने आ रहे थे। इस दौरान बहजोई मार्ग पर गांव आटा के पास बस ने जुगाड़ को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जुगाड़ वाहन में बैठे लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। जुगाड़ वाहन सड़क पर पलट गया और चीख पुकार मच गई। रोने चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मदद के लिए पहुंच गए। घायलाें को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को चंदौसी अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया। इस हादसे में चंदपुरा के ललतेश, मनोज, रोहताश और धनारी के नरेंद्र, संजय, पुष्पेंद्र, दिनेश और पप्पू घायल हुए हैं। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मदद के नाम पर घायलों की जेब से उड़ाए पैसे
बहजोई रोड पर हुए हादसे के दौरान इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई। हादसे के दौरान ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। इन्हीं में शामिल कुछ लोगों ने मदद करते समय घायलों की जेब से पैसे निकाल लिए। परिजनों के अनुसार पप्पू और संजय की जेब से 25 हजार रुपये व मोबाइल और पुष्पेंद्र के 15 हजार तथा दिनेश के छह हजार रुपये निकाल लिए। ये लोग मंडी से सब्जी खरीदने जा रहे थे। पीड़ितों ने पुलिस को जेब से पैसे चोरी करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
बस की टक्कर लगने के बाद हादसा हुआ है। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं, सभी का इलाज चल रहा है। घायलों की जेब से पैसे निकालने की बात सामने आई है। जांचकर कार्रवाई की जा रही है। -मोहित कुमार काजला, थाना प्रभारी बनियाठेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed