फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   budhe baba k mele men balawon ne lagaye thumke

बूढ़े बाबा के मेले में बालाओं ने लगाए ठुमके

Mon, 30 Jan 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 30 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
कुछ लोग बालाओं के ठुमकों पर नोट बरसा रहे थे। मजे की बात यह है कि जिस स्थान पर बालाएं ठुमके लगा रही उस स्थान पर थाना पुलिस पहरेदारी कर रही थी।
विज्ञापन

असमोली में शनिवार को बूढ़े बाबा का परंपरागत धार्मिक मेला शुरू हुआ है। यह मेला सात दिनों तक चलेगा। मेले का शुभारंभ शनिवार को हुआ था। प्रत्येक दिन हजारों लोग मेले में आकर बूढ़े बाबा के थान पर प्रसाद चढ़ाते हैं और तालाब में स्नान करते हैं लेकिन इस धार्मिक आयोजन पर बालाओं के ठुमके भारी पड़ रहे हैं।

तालाब के कितारे एक तंबू लगाकर सात बालाएं नृत्य कर रहीं हैं। नृत्य देखने के लिए तमाम लोग तंबू में पहुंच रहे हैं। बालाओं के ठुमके देखने के लिए एक व्यक्ति को 20 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। तंबू के अंदर पहुंच अदाओं के ठुमके से खुश होकर जमकर नोट बरसा रहे हैं। मजे की बात यह है कि तंबू के बाहर सुरक्षा में भी एक दो पुलिस कर्मी लगे रहते हैं और कुछ पुलिसकर्मी ठुमकों का भी आनंद ले रहे हैं। यह सब थाने से मात्र 200 मीटर दूरी पर ही चल रहा है लेकिन इसके बाद भी पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


एसपी बोले-
अगर धार्मिक आयोजन के दौरान इस तरह से बालाओं का डांस हुआ है तो वह वाकई में गलत है। थाना पुलिस को डांस रोकना चाहिए था। पुलिस ने डांस को क्यों नहीं रुकवाया। क्यों कोई कार्रवाई नहीं की? इस मामले में जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।-बालेंदु भूषण, एसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed