{"_id":"6415c9af886aa17a0f017617","slug":"both-operators-accused-of-cold-storage-accident-arrested-14-days-remand-approved-from-court-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Building Collapse: शीतगृह हादसे के आरोपी दोनों संचालक गिरफ्तार, कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Building Collapse: शीतगृह हादसे के आरोपी दोनों संचालक गिरफ्तार, कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मंजूर
Sat, 18 Mar 2023 07:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:54 PM IST
सार
चंदौसी में एआर शीतगृह हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई तथा दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव एतोल निवासी मृतक रोहताश के पिता भूरे की ओर से कोतवाली में शीतगृह संचालक अंकुर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे में हादसे के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
शीतगृह हादसे के आरोपी दोनों संचालक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एआर शीतगृह हादसे में 14 लोगों की मौत के जिम्मेदार फरार चल रहे दोनों संचालकों को पुलिस ने चंदौसी से गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उनकी 14 दिन की रिमांड मंजूर कर दी। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
चंदौसी में एआर शीतगृह हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई तथा दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव एतोल निवासी मृतक रोहताश के पिता भूरे की ओर से कोतवाली में शीतगृह संचालक अंकुर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे में हादसे के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया था। घटना के बाद से ही दोनों संचालक फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगीं थीं। टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी पर आरोपी हाथ नहीं लगे थे। शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बहजोई रोड पर सिम्स कॉलेज के पास जीरो प्वाइंट पर खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। साथ ही हादसे की जांच के लिए चंदौसी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की रिमांड न्यायालय में पेश की। न्यायालय ने दोनों आरोपियों की रिमांड एक अप्रैल 2023 तक मंजूर की है। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
संचालकों से होगी रिकवरी
एआर शीतगृह में किसानों का करीब 36 हजार क्विंटल आलू का भंडारित था। शीतगृह के गिरने से सभी किसानों के आलू नष्ट हो गए। प्रशासन ने किसानों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि आलू की कीमत संचालकों से वसूल की जाएगी। उनसे रिकवरी कराकर किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।
सभी विभागों के सहयोग से बचाई जा सकी 11 लोगों की जान : डीएम
डीएम मनीष बंसल व एसपी संभल ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि एआर शीतगृह के हादसे की सूचना पर करीब 12 बजे पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। हादसा करीब 15 से 20 मिनट पहले हुआ था। 30 घंटे का लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका व अन्य विभागों के कर्मचारी व संसाधन लगाए थे। सभी के सहयोग से ही अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया। इसमें केवल 11 लोगों की ही जान बचा सके। यह दुखद रहा कि वह 14 लोगों की जान नहीं बचा सके।