फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Blind woman dies after falling from roof during storm

Sambhal News: आंधी में छत से गिरी नेत्रहीन महिला की मौत

Tue, 05 May 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Blind woman dies after falling from roof during storm
धनारी। आधी रात के बाद आई आंधी में क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर-अजमतनगर निवासी नेत्रहीन महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव उधरनपुर-अजमतनगर में रात करीब दो बजे आई आंधी के दौरान आंखों से दिव्यांग 45 वर्षीय महिला चंद्रवती की छत से गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि चंद्रवती को जन्म से दिखाई नहीं देता था और वह अपने परिवार के सहारे जीवन यापन कर रही थीं। उनके पति मोहरसिंह की करीब तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह बच्चों पर आ गई। मृतका के दो बेटों की शादी हो चुकी है और दोनों बेटे दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि घर पर बड़े बेटे की पत्नी ही उनकी देखभाल करती थी। बताया गया कि रात करीब दो बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान चंद्रवती छत से नीचे उतरने का प्रयास कर रही थीं। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों द्वारा तुरंत उन्हें उपचार के लिए गुन्नौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को पुलिस सूचना नहीं दी और राजघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed