फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   black deer die in a accident.

वाहन की टक्कर से काला हिरन मरा

Tue, 06 Nov 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 06 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
black deer die in a accident.
मरे हिरन का परीक्षण करते डाक्टर। - फोटो : amar ujala

संभल। संभल-गवां मार्ग पर रझेड़ा-सलेमपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से काले हिरन की मौत हो गई। सोमवार की सुबह सड़क पर उसे मरा देखकर  लोगों ने पुलिस और वन विभाग को इत्तला दी। इसके बाद वन विभाग ने सौंधन में पशु चिकित्सक से शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन

संभल जिले में कैला देवी और शाकिनशोभापुर के इलाके में दुर्लभ प्रजाति के 100 से अधिक काले हिरन हैं। इनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जबकि खूंखार कुत्ते आएदिन इन पर हमला करते हैं। तीन काले हिरन 31 जुलाई को खेतों में लगाई गई कीटनाशक का पानी पीने से बेहोश होकर मर गए थे। अब सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने रझेड़ा सलेमपुर गांव के निकट मुख्य सड़क पर एक काले हिरन को मृत अवस्था में देखा। लोगों ने पुलिस तथा वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची। डीएफओ डीके चतुर्वेदी ने बताया कि हिरन का पोस्टमार्टम कराया गया है। हिरन का पैर टूटा था। सींग भी टूटा हुआ था। ऐसा लगता है कि हिरन भागते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई।  पशु चिकित्साधिकारी, पवांसा डा. नीरज कुमार गौतम ने बताया कि हिरन की मौत हादसे में हुई है। उसका सींग और टूट गया था और चोट लगने से अधिक रक्तस्राव हो गया था।  इसमें ही हिरन की जान गई है। 
विज्ञापन



हिरन के संरक्षण के लिए कोई योजना लागू नहीं  
संभल। डीएफओ डीके चतुर्वेदी ने  बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में काले हिरन पाए जाते हैं लेकिन अभी इनके संरक्षण के लिए कोई सरकारी कार्यक्रम लागू नहीं हैं। हिरन खेतों और जंगलों में स्वाभाविक तौर पर विचरण करते हैं। इसी दौरान खूंखार कुत्तों और हादसों का शिकार होते हैं। शासन  को एक योजना हिरन के संरक्षण के लिए पिछले डीएफओ ने भेजी थी। अगर इन हिरनों के संरक्षण की किसी योजना पर अमल होता है तो वन्य जीवों की रक्षा आसानी से हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed