{"_id":"6595bd737a52d176bb0868fb","slug":"bku-tikait-busy-preparing-for-indefinite-strike-sambhal-news-c-204-1-chn1001-6030-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी में जुटी भाकियू टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी में जुटी भाकियू टिकैत
Thu, 04 Jan 2024 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने बुधवार को क्षेत्र के गांव जैतपुर, सराय, किरतपुर, सिरलिया, बसंतपुर भूड़, दिनौरा आदि गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। जिसमें जिला मुख्यालय बहजोई पर होने वाले अनिश्चितकालीन धरने को लेकर चर्चा की गई।
मंडल महासचिव मुकेश यादव ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। चकबंदी अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं का संज्ञान उच्चाधिकारियों को होने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही। विद्युत आपूर्ति कम मिलने से किसान सिचाई नहीं कर पा रहे हैं। शासन के आदेश के बावजूद 31 दिसंबर तक छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं किया है। किसान रात को जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर है। इन सब समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर संगठन द्वारा होने वाला आंदोलन दिल्ली आंदोलन की तर्ज पर किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित तरीके से कई किसान हितैषी संगठन बना कर खड़े कर दिए गए है। जो किसानों को गुमराह करते हैं। नुक्कड़ सभा में जिला सचिव केपी यादव, सुरेश यादव, जीतपाल सिंह, अमर सिंह, मुकेश यादव, बाबू, महेश, ऋषिपाल, भूदेव, अरविंद कुमार, आरिफ, मनवीर, रवेंद्र कुमार, रामवीर आदि शामिल रहे।