फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjym district president suspend

भाजयुमो जिलाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित

Fri, 12 May 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 12 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
bjym district president suspend
bjp logo
भाजयुमो जिलाध्यक्ष और चंदौसी के पूर्व नगर अध्यक्ष को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव और चंदौसी के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश सक्सेना को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन पर पार्टी से अनुशासनहीनता करने का आरोप है। खास बात तो यह है कि यह दोनों पदाधिकारी राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि हैं। जिससे भाजपा में एक बार रॉर खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव के दौरान बहजोई में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के साथ कुछ पदाधिकारियों ने अभद्रता की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभद्रता को अनुशासनहीनता मानते हुए उनके निष्कासन की रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भेजी गई थी, जिसमें भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव व भाजपा चंदौसी के पूर्व नगराध्यक्ष उमेश सक्सेना का नाम भी शामिल था।

प्रदेशाध्यक्ष ने अब दोनों पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। जिससे भाजपा में गुटबाजी एक बार फिर मुखर हो गई है। धीरेंद्र यादव के घर पर कई पदाधिकारी कार्यकर्ता दिनभर एकत्र रहे।


हालांकि धीरेंद्र यादव ने कहा कि मुझे निष्कासन की कोई जानकारी नहीं दी गई है, पार्टी में एक और भी धीरेंद्र यादव हैं, हो सकता है कि कार्रवाई दूसरे धीरेंद्र यादव पर हुई हो। फिलहाल राजनीतिक हलके में दिनभर पार्टी पदाधिकारियों के निष्कासन की चर्चा गर्म रही। क्योंकि जिनके निष्कासन की बात कही जा रही है, यह दोनों ही राज्यमंत्री गुलाब देवी के विश्वासपात्र व उनके प्रतिनिधि बताए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed