फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP government has given respect to the faith of Hindus: Bhupendra

भाजपा सरकार ने हिंदुओं की आस्था को दिया सम्मान : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP government has given respect to the faith of Hindus: Bhupendra
संभल। प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन से प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश की जनता पुन: एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार ने हिंदुओं की आस्था को सम्मान दिलाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर भूपेंद्र सिंह चौधरी जन विश्वास यात्रा के दौरान गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गांव न्यौरा-ब्यौरा मढ़ी पर सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा स्थल पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि पार्टी की ओर से घोषणा पत्र में जो भी वादे किए, उनको सरकार ने पूरा करने का कार्य किया। पहली बार देश के इतिहास में योगी सरकार ने 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले बिजली नहीं आती थी सिर्फ बिल आते थे। पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर कार्य किए गए। गरीबों का मुफ्त राशन वितरण, कोरोना की वैक्सीन लगवाने का कार्य सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हिंदुओं की आस्था को कुचलते हुए कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया। हमारी धार्मिक यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया था। भाजपा सरकार में धार्मिक आस्था को सम्मान दिया गया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी में भगवान विश्वनाथ को कॉरिडोर का निर्माण किया गया। आज हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण जो लोग हिंदुओं को गाली देते थे। बहुसंख्यक समाज का अपमान करते थे। भगवान श्रीराम के भक्तों पर गोली चलवाने वाले, उनका नरसंहार कराने वाले, आज मंदिरों में चक्कर काट रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी जनेऊ पहनकर अपना गोत्र बता रहे हैं। यह सब हिंदुओं के संगठन की शक्ति है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, विधायक अजीत कुमार, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, सुधील मल्होत्रा, ललित भारद्वाज, भारत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed