{"_id":"66f9c58eb00c714af9025681","slug":"bike-slips-while-trying-to-save-child-old-woman-dies-sambhal-news-c-204-1-chn1002-113767-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बालक को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बालक को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, वृद्धा की मौत
Mon, 30 Sep 2024 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
बबराला (संभल)। राजघाट रोड पर साइकिल सवार बालक को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में ऐंचोली गांव निवासी सुखदेई (65) की बाइक से गिरकर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा भकरौली गांव निवासी टीटू चोटिल हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।
हयातनगर के गांव ऐंचोली निवासी सुखदेई तीन दिन पहले धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली अपने मायके आई थीं। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह वह राजघाट गंगा स्नान के लिए घर से निकलीं। रास्ते में वह गांव के टीटू की बाइक पर बैठ गईं। राजघाट रोड पर धीमरपुरा गांव के सामने पहुंचने पर अचानक बाइक के सामने साइकिल सवार बालक आ गया। बालक को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को गुन्नौर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि टीटू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और बिना पुलिस कार्रवाई के शव लेकर गांव लौट गए। प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि साइकिल सवार को बचाते समय हादसा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।